परिचय
श्री वैष्णो चालीसा (Shri Vaishno Chalisa)
॥ दोहा ॥
गरुड़ वाहिनी वैष्णवी, त्रिकुटा पर्वत धाम।
काली, लक्ष्मी, सरस्वती, शक्ति तुम्हें प्रणाम॥
॥ चौपाई / चालीसा ॥
नमो: नमो: वैष्णो वरदानी — कलि काल मे शुभ कल्याणी।
मणि पर्वत पर ज्योति तुम्हारी — पिंडी रूप में हो अवतारी।
देवी देवता अंश दियो है — रत्नाकर घर जन्म लियो है।
करी तपस्या राम को पाऊँ — त्रेता की शक्ति कहलाऊँ।
कहा राम मणि पर्वत जाओ — कलियुग की देवी कहलाओ।
विष्णु रूप से कल्की बनकर — लूंगा शक्ति रूप बदलकर।
तब तक त्रिकुटा घाटी जाओ — गुफा अंधेरी जाकर पाओ।
काली‑लक्ष्मी‑सरस्वती माँ — करेंगी शोषण‑पार्वती माँ।
ब्रह्मा, विष्णु, शंकर द्वारे — हनुमत भैरों प्रहरी प्यारे।
रिद्धि, सिद्धि चंवर डुलावें — कलियुग‑वासी पूजत आवें।
पान सुपारी ध्वजा नारियल — चरणामृत चरणों का निर्मल।
दिया फलित वर माँ मुस्काई — करन तपस्या पर्वत आई।
कलि कालकी भड़की ज्वाला — इक दिन अपना रूप निकाला।
कन्या बन नगरोटा आई — योगी भैरों दिया दिखाई।
रूप देख सुन्दर ललचाया — पीछे‑पीछे भागा आया।
कन्याओं के साथ मिली माँ — कोल‑कंदौली तभी चली माँ।
देवा माई दर्शन दीना — पवन रूप हो गई प्रवीणा।
नवरात्रों में लीला रचाई — भक्त श्रीधर के घर आई।
योगिन को भण्डारा दीना — सबने रूचिकर भोजन कीना।
मांस, मदिरा भैरों मांगी — रूप पवन कर इच्छा त्यागी।
बाण मारकर गंगा निकाली — पर्वत भागी हो मतवाली।
चरण रखे आ एक शिला जब — चरण‑पादुका नाम पड़ा तब।
पीछे भैरों था बलकारी — छोटी गुफा में जाय पधारी।
नौ माह तक किया निवासा — चली फोड़कर किया प्रकाशा।
आद्या शक्ति‑ब्रह्म कुमारी — कहलाइं माँ आद कुंवारी।
गुफा द्वार पहुँची मुस्काई — लांगुर वीर ने आज्ञा पाई।
भागा‑भागा भैरों आया — रक्षा हित निज शस्त्र चलाया।
पड़ा शीश जा पर्वत ऊपर — किया क्षमा जा दिया उसे वर।
अपने संग में पुजवाऊंगी — भैरों घाटी बनवाऊंगी।
पहले मेरा दर्शन होगा — पीछे तेरा सुमरन होगा।
बैठ गई माँ पिण्डी होकर — चरणों में बहता जल झर‑झर।
चौंसठ योगिनी‑भैरों बरवन — सप्तऋषि आ करते सुमरन।
घंटा ध्वनि पर्वत पर बाजे — गुफा निराली सुन्दर लागे।
भक्त श्रीधर पूजन कीना — भक्ति सेवा का वर लीना।
सेवक ध्यानूं तुमको ध्याया — ध्वजा व चोला आन चढ़ाया।
सिंह सदा दर पहरा देता — पंजा शेर का दुःख हर लेता।
जम्बू द्वीप महाराज मनाया — सर सोने का छत्र चढ़ाया।
हीरे की मूरत संग प्यारी — जागे अखंड इक जोत तुम्हारी।
आश्विन चैत्र नवराते आऊँ — पिण्डी रानी दर्शन पाऊँ।
सेवक 'शर्मा' शरण तिहारी — हरो वैष्णो विपत हमारी।
॥ दोहा ॥
कलियुग में महिमा तेरी, है माँ अपरम्पार।
धर्म की हानि हो रही, प्रगट हो अवतार॥