श्री साईं बाबा आरती (Shri Sai Baba Aarti)

॥ श्री साईं बाबा आरती ॥
आरती श्री साईं गुरुवर की,परमानन्द सदा सुरवर की ।

जा की कृपा विपुल सुखकारी,दु:ख शोक, संकट, भयहारी ॥

आरती श्री साईं गुरुवर की, परमानन्द सदा सुरवर की ।

शिरडी में अवतार रचाया,चमत्कार से तत्व दिखाया ।

कितने भक्त चरण पर आये,वे सुख शान्ति चिरंतन पाये ॥

आरती श्री साईं गुरुवर की, परमानन्द सदा सुरवर की ।

भाव धरै जो मन में जैसा,पावत अनुभव वो ही वैसा ।

गुरु की उदी लगावे तन को,समाधान लाभत उस मन को ॥

आरती श्री साईं गुरुवर की, परमानन्द सदा सुरवर की ।

साईं नाम सदा जो गावे,सो फल जग में शाश्वत पावे ।

गुरुवासर करि पूजा-सेवा,उस पर कृपा करत गुरुदेवा ॥

आरती श्री साईं गुरुवर की, परमानन्द सदा सुरवर की ।

राम, कृष्ण, हनुमान रुप में,दे दर्शन, जानत जो मन में ।

विविध धर्म के सेवक आते,दर्शन कर इच्छित फल पाते ॥

आरती श्री साईं गुरुवर की, परमानन्द सदा सुरवर की ।

जै बोलो साईं बाबा की,जै बोलो अवधूत गुरु की ।

‘साईंदास’ आरती को गावै,घर में बसि सुख, मंगल पावे ॥

आरती श्री साईं गुरुवर की, परमानन्द सदा सुरवर की ।

Aarti (आरती )

श्री भैरव आरती (Shri Bhairav ​​Aarti)
शनिवार आरती (Saturday Aarti)
तुलसी माता आरती (Tulsi Mata Aarti)
श्री रामचन्द्र आरती (Shri Ramchandra Aarti)
श्री जाहरवीर आरती (Shri Jaharveer Aarti)
पार्वती माता की आरती (Parvati Mata Aarti)
गणपति की सेवा आरती (Ganpati Seva Aarti)
कात्यायनी माता आरती (Katyayani Mata Aarti)

Chalisa (चालीसा )

श्री कृष्ण चालीसा (Shree Krishna Chalisa)
श्री परशुराम चालीसा (Shree Parshuram Chalisa)
श्री शीतला चालीसा (Shree Sheetla Chalisa)
श्री वैष्णो चालीसा (Shri Vaishno Chalisa)
श्री बजरंग बाण (Shri Bajrang Baan)
श्री श्याम चालीसा (Shree Shyam Chalisa)
श्री गोपाल चालीसा ( Shri Gopala Chalisa )
श्री पार्वती चालीसा (Shree Parvati Chalisa)

Mantra (मंत्र)

Samba Sadashiva
ब्रह्म गायत्री मन्त्र (Brahma Gayatri Mantra)
शिव मंत्र (Shiva Mantras)
श्री गायत्री मंत्र (Gyatri mata Mantra)
Krishnaya Vasudevaya Haraye Paramatmane Shloka
श्री बजरंग बाण (Shri Bajrang Baan)
Karpur Gauram
महामृत्युंजय मंत्र (Mahamrityunjay Mantra)

Bhajan (भजन)

श्री कल्लाजी का आह्वान (Kallaji's Aahvaan)
गातरोड़ जी से प्रार्थना ( कल्लाजी प्रार्थना ) (Prayer to Gatrod ji)
श्री शेषावतार 1008 श्री कल्लाजी भोग-भजन ( आरती ) Shri Sheshavatar 1008 Shri Kallaji Bhog-Bhajan (Aarti)
कल्लाजी भजन (Kallaji Bhajan)
किशोरी कुछ ऐसा इंतजाम हो जाये
कल्लाजी हेलो (kallaji helo)
घर में पधारो गजानन जी मेरे घर में पधारो
भोर भई दिन चढ़ गया मेरी अम्बे
Scroll to Top