श्री विन्ध्येश्वरी चालीसा (Shree Vindhyeshwari Chalisa)

॥ दोहा ॥
नमो नमो विन्ध्येश्वरी,नमो नमो जगदम्ब।

सन्तजनों के काज में,माँ करती नहीं विलम्ब॥

॥ चौपाई ॥
जय जय जय विन्ध्याचल रानी।आदि शक्ति जग विदित भवानी॥

सिंहवाहिनी जै जग माता।जय जय जय त्रिभुवन सुखदाता॥

कष्ट निवारिनी जय जग देवी।जय जय जय जय असुरासुर सेवी॥

महिमा अमित अपार तुम्हारी।शेष सहस मुख वर्णत हारी॥

दीनन के दुःख हरत भवानी।नहिं देख्यो तुम सम कोई दानी॥

सब कर मनसा पुरवत माता।महिमा अमित जगत विख्याता॥

जो जन ध्यान तुम्हारो लावै।सो तुरतहि वांछित फल पावै॥

तू ही वैष्णवी तू ही रुद्राणी।तू ही शारदा अरु ब्रह्माणी॥

रमा राधिका शामा काली।तू ही मात सन्तन प्रतिपाली॥

उमा माधवी चण्डी ज्वाला।बेगि मोहि पर होहु दयाला॥

तू ही हिंगलाज महारानी।तू ही शीतला अरु विज्ञानी॥

दुर्गा दुर्ग विनाशिनी माता।तू ही लक्श्मी जग सुखदाता॥

तू ही जान्हवी अरु उत्रानी।हेमावती अम्बे निर्वानी॥

अष्टभुजी वाराहिनी देवी।करत विष्णु शिव जाकर सेवी॥

चोंसट्ठी देवी कल्यानी।गौरी मंगला सब गुण खानी॥

पाटन मुम्बा दन्त कुमारी।भद्रकाली सुन विनय हमारी॥

वज्रधारिणी शोक नाशिनी।आयु रक्शिणी विन्ध्यवासिनी॥

जया और विजया बैताली।मातु सुगन्धा अरु विकराली॥

नाम अनन्त तुम्हार भवानी।बरनैं किमि मानुष अज्ञानी॥

जा पर कृपा मातु तव होई।तो वह करै चहै मन जोई॥

कृपा करहु मो पर महारानी।सिद्धि करिय अम्बे मम बानी॥

जो नर धरै मातु कर ध्याना।ताकर सदा होय कल्याना॥

विपत्ति ताहि सपनेहु नहिं आवै।जो देवी कर जाप करावै॥

जो नर कहं ऋण होय अपारा।सो नर पाठ करै शत बारा॥

निश्चय ऋण मोचन होई जाई।जो नर पाठ करै मन लाई॥

अस्तुति जो नर पढ़े पढ़ावे।या जग में सो बहु सुख पावै॥

जाको व्याधि सतावै भाई।जाप करत सब दूरि पराई॥

जो नर अति बन्दी महं होई।बार हजार पाठ कर सोई॥

निश्चय बन्दी ते छुटि जाई।सत्य बचन मम मानहु भाई॥

जा पर जो कछु संकट होई।निश्चय देबिहि सुमिरै सोई॥

जो नर पुत्र होय नहिं भाई।सो नर या विधि करे उपाई॥

पांच वर्ष सो पाठ करावै।नौरातर में विप्र जिमावै॥

निश्चय होय प्रसन्न भवानी।पुत्र देहि ताकहं गुण खानी॥

ध्वजा नारियल आनि चढ़ावै।विधि समेत पूजन करवावै॥

नित प्रति पाठ करै मन लाई।प्रेम सहित नहिं आन उपाई॥

यह श्री विन्ध्याचल चालीसा।रंक पढ़त होवे अवनीसा॥

यह जनि अचरज मानहु भाई।कृपा दृष्टि तापर होई जाई॥

जय जय जय जगमातु भवानी।कृपा करहु मो पर जन जानी॥

Aarti (आरती )

श्री गोवर्धन आरती (Shree Govardhan Aarti)
श्री केदारनाथ आरती | Shree Kedarnath Aarti
महादेव आरती (Mahadev aarti)
श्री भैरव आरती (Shri Bhairav ​​Aarti)
श्री हनुमान जी की आरती (Shree Hanuman Ji Ki Aarti)
महागौरी माता आरती (Mahagauri Mata Aarti)
श्री विश्वकर्मा आरती (Shri Vishwakarma Aarti)
श्री जाहरवीर आरती (Shri Jaharveer Aarti)

Chalisa (चालीसा )

श्री जाहरवीर चालीसा (Shree Jaharveer Chalisa)
श्री सरस्वती चालीसा (Shree Saraswati Chalisa)
श्री नर्मदा चालीसा (Shree Narmada Chalisa)
सीता माता चालीसा | Sita Mata Chalisa
श्री पार्वती चालीसा (Shree Parvati Chalisa)
श्री श्याम चालीसा (Shree Shyam Chalisa)
श्री सूर्य देव चालीसा (Shree Surya Dev Chalisa)
श्री लक्ष्मी चालीसा (Shree Lakshmi Chalisa)

Mantra (मंत्र)

विष्णु मंत्र (Vishnu Mantras)
कल्लाजी राठौड़ मंत्र (Kallaji Rathod Mantra)
राम मंत्र (Rama Mantras)
हनुमान मंत्र (Hanuman Mantras)
वक्रतुंड मंत्र ( Vakratunda Mantra)
शिव मंत्र (Shiva Mantras)
ब्रह्म गायत्री मन्त्र (Brahma Gayatri Mantra)
श्री गायत्री मंत्र (Gyatri mata Mantra)

Bhajan (भजन)

घर में पधारो गजानन जी मेरे घर में पधारो
श्री कल्लाजी का आह्वान (Kallaji's Aahvaan)
गातरोड़ जी से प्रार्थना ( कल्लाजी प्रार्थना ) (Prayer to Gatrod ji)
रंग मत डाले रे सांवरिया म्हाने गुजर मारे रे
छोटी छोटी गैया छोटे छोटे ग्वाल
कल्लाजी भजन (Kallaji Bhajan)
भोर भई दिन चढ़ गया मेरी अम्बे
अरे द्वारपालों कन्हैया से कह दो
Scroll to Top