आरती कुंजबिहारी की (Kunj Bihari Aarti)

आरती कुंजबिहारी की

॥ आरती कुंजबिहारी की, श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की ॥
गले में बैजंती माला, बजावै मुरली मधुर बाला।

श्रवण में कुण्डल झलकाला, नंद के आनंद नंदलाला।

गगन सम अंग कांति काली, राधिका चमक रही आली।

लतन में ठाढ़े बनमाली;

भ्रमर सी अलक, कस्तूरी तिलक, चन्द्र सी झलक;

ललित छवि श्यामा प्यारी की॥

श्री गिरिधर कृष्णमुरारी की॥

आरती कुंजबिहारी की

श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की॥ x2

कनकमय मोर मुकुट बिलसै, देवता दरसन को तरसैं।

गगन सों सुमन रासि बरसै;

बजे मुरचंग, मधुर मिरदंग, ग्वालिन संग;

अतुल रति गोप कुमारी की॥

श्री गिरिधर कृष्णमुरारी की॥

आरती कुंजबिहारी की

श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की॥ x2

जहां ते प्रकट भई गंगा, कलुष कलि हारिणि श्रीगंगा।

स्मरन ते होत मोह भंगा;

बसी सिव सीस, जटा के बीच, हरै अघ कीच;

चरन छवि श्रीबनवारी की॥

श्री गिरिधर कृष्णमुरारी की॥

आरती कुंजबिहारी की

श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की॥ x2

चमकती उज्ज्वल तट रेनू, बज रही वृंदावन बेनू।

चहुं दिसि गोपि ग्वाल धेनू;

हंसत मृदु मंद,चांदनी चंद, कटत भव फंद;

टेर सुन दीन भिखारी की॥

श्री गिरिधर कृष्णमुरारी की॥

आरती कुंजबिहारी की

श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की॥ x2

आरती कुंजबिहारी की, श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की॥

आरती कुंजबिहारी की, श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की॥

Aarti (आरती )

भगवान नरसिंह की आरती (Aarti of Lord Narasimha)
आरती कुंजबिहारी की (Kunj Bihari Aarti)
श्री गोरखनाथ आरती (Shree Gorakhnath Aarti)
रविवार आरती (Sunday Aarti)
महागौरी माता आरती (Mahagauri Mata Aarti)
करणी माता जी आरती | Karni Mata Ji Aarti
भगवान् श्रीसत्यनारायणजी की आरती (Lord Shree Sathyanarayanji ki Aarti)
सिद्धिदात्री माता आरती (Siddhidatri Mata Aarti)

Chalisa (चालीसा )

श्री गोरखनाथ चालीसा (Shree Gorakhnath Chalisa)
श्री शारदा चालीसा (Shree Sharda Chalisa)
श्री कृष्ण चालीसा (Shree Krishna Chalisa)
श्री परशुराम चालीसा (Shree Parshuram Chalisa)
श्री कल्ला चमत्कार चालीसा (Shri Kalla ji Chalisa)
श्री शिव चालीसा (Shree Shiv Chalisa)
शेषावतार कल्लाजी राठौड़ पच्चीसी (Sheshavtar Kallaji Rathod Pachisi)
श्री गोपाल चालीसा ( Shri Gopala Chalisa )

Mantra (मंत्र)

श्री महालक्ष्मी अष्टक ( Shri Mahalakshmi Ashtakam )
हनुमान मंत्र (Hanuman Mantras)
महामृत्युंजय मंत्र (Mahamrityunjay Mantra)
Samba Sadashiva
श्री गायत्री मंत्र (Gyatri mata Mantra)
राम मंत्र (Rama Mantras)
शिव मंत्र (Shiva Mantras)
श्री बजरंग बाण (Shri Bajrang Baan)

Bhajan (भजन)

श्री शेषावतार 1008 श्री कल्लाजी भोग-भजन ( आरती ) Shri Sheshavatar 1008 Shri Kallaji Bhog-Bhajan (Aarti)
कल्लाजी हेलो (kallaji helo)
अरे द्वारपालों कन्हैया से कह दो
श्री कल्लाजी का आह्वान (Kallaji's Aahvaan)
गातरोड़ जी से प्रार्थना ( कल्लाजी प्रार्थना ) (Prayer to Gatrod ji)
छोटी छोटी गैया छोटे छोटे ग्वाल
अन्नदाता ने अर्जी (Annadaata Ne Arjee)
कल्लाजी भजन (Kallaji Bhajan)
Scroll to Top